फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ninth batch of pilgrims departs from Jammu

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का नौवां जत्था जम्मू से रवाना, अब तक दो लाख से अधिक ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Sat, 11 Jul 2026 01:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 11 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल मार्गों पर रवाना हुआ।

विज्ञापन
Ninth batch of pilgrims departs from Jammu
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार तड़के जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस जत्थे में 8,796 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 5,346 श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम मार्ग व 3,450 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना होंगे। जत्थे में 6,046 पुरुष, 2,042 महिलाएं, 10 बच्चे, 228 साधु, 56 साध्वियां, एक ट्रांसजेंडर और 33 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।

भगवती नगर यात्री निवास में शुक्रवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई। सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आठवें जत्थे के श्रद्धालुओं को वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए यात्रा की सफल व सुरक्षित पूर्णता की कामना की। लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से भगवती नगर आधार शिविर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed