सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nrmu, demand, protest

Jammu News: एनआरएमयू ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
nrmu, demand, protest
जम्मू रेल मंडल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को एनआरएमयू के पदाधिकारियों ने संबो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने सोमवार को जम्मू मंडल के सभी स्टेशनों पर वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जम्मूतवी स्थित कंट्रोल ऑफिस के बाहर सदस्यों ने नारेबाजी की।
Trending Videos

शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि बिना किसी तैयारी के पठानकोट-जोगिंदर सेक्शन में गाड़ियों के संचालन का निर्णय मजदूर विरोधी है। यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। अंत में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ। मंडल मंत्री शिवदत्त शर्मा ने कहा कि रेल प्रशासन पहले स्टाफ की कमी पूरा करें और उसके बाद गाड़ियों का संचालन पठानकोट से किया जाए। जब से जम्मू मंडल बना है तब से आज तक बड़े पैमाने पर नई नियुक्ति नहीं हुई। बिना कोई ठोस प्रस्ताव कांगड़ा वैली में ट्रेन चलाने का निर्णय लेना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ही प्रशासन की तरफ से बातचीत के लिए बुलाया गया। अधिकारियों और प्रतिनिधियों के बीच काफी देर तक चली बैठक में सभी मांगों पर सहमति बनी। शाखा सचिव राजेश शर्मा, लखबीर सिंह, प्रकाश चंद्र, रामपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed