फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama's Owais Yaqoob makes history, defeats Bulgarian fighter at BRAVE CF 107.

पुलवामा के ओवैस याकूब ने रचा इतिहास: BRAVE CF 107 में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, जम्मू-कश्मीर का नाम किया रोशन

Sun, 02 Aug 2026 12:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 PM IST
सार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के एमएमए फाइटर ओवैस याकूब ने BRAVE CF 107 में बुल्गारिया के डेल्यान जॉर्जिएव को हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Pulwama's Owais Yaqoob makes history, defeats Bulgarian fighter at BRAVE CF 107.
ओवैस याकूब - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर ओवैस याकूब ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए BRAVE CF 107 में बुल्गारिया के डेल्यान जॉर्जिएव को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक एमएमए मंच पर रोशन किया।

विज्ञापन


कड़े मुकाबले में ओवैस ने बेहतरीन तकनीक, शानदार फिटनेस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। ओवैस की इस उपलब्धि को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी जीत पर खुशी जताते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


ओवैस याकूब की इस ऐतिहासिक जीत से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और उम्मीद है कि भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed