{"_id":"6a854d605f1b1278ce0c23e6","slug":"vehicle-falls-into-gorge-in-reasi-three-killed-jammu-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियासी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Wed, 19 Aug 2026 12:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
रियासी के पनासा गांव के पास मंगलवार देर रात एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा पनासा गांव के पास हुआ जहां थनोल से थूब गांव जा रही एसयूवी मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। खाई में गिरी गाड़ी से प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी तुरी देवी (45) और सास दुर्गी देवी (70) के शव बरामद किए गए।
वाहन में सवार दो अन्य लोग खाई में गिरने से पहले ही बाहर कूद गए, लेकिन उन्हें चोटें आईं। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
राजोरी में भी हादसा, छह घायल
राजोरी जिले के खवास क्षेत्र के गुंधा गांव में मंगलवार देर रात एक अन्य सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। एक कैब सड़क से फिसलकर किनारे खेतों में जा गिरी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।