{"_id":"6710ea749d332c40330af8e0","slug":"cong-to-contest-jharkhand-polls-as-jmm-ally-to-issue-1st-candidate-list-after-oct-19-mir-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: JMM के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, झारखंड प्रभारी ने बताया इस दिन आएगी प्रत्याशियों की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: JMM के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, झारखंड प्रभारी ने बताया इस दिन आएगी प्रत्याशियों की पहली सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की तरफ से अपनी तैयारियां और पुख्ता की जा रही है। इस कड़ी में राज्य के कांग्रेस प्रभारी ने बताया है कि उनकी पार्टी कब विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी।
झामुमो के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- गुलाम अहमद मीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन करेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द होने की उम्मीद है। इस मामले में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 19 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होंगी, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
सीट बंटवारे पर लगभग बन चुकी है बात- गुलाम अहमद मीर
झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, 2019 विधानसभा चुनाव की तरह, हम राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारे गठबंधन में सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इस पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। हम 19 अक्तूबर के बाद अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे, खासकर हमारे नेता राहुल गांधी के राज्य के दौरे के बाद सूची को जारी किया जाएगा।
19 अक्तूबर को रांची का दौरा करेंगे राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने के लिए आश्वस्त है। गुलाम अहमद मीर ने आगे बताया कि उनके नेता राहुल गांधी 19 अक्तूबर को एससी/एसटी और ओबीसी समेत कई सामाजिक और अन्य संगठनों के साथ बैठक करेंगे।
जनवरी के पहले हफ्ते में खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। फिलहाल राज्य में झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद गठबंधन वाली सत्ता में काबिज है। वहीं विपक्ष में भाजपा नीत आजसू गठबंधन है।
संबंधित वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X