{"_id":"624b0f780d8cfe07c01db096","slug":"jharkhand-congress-leaders-have-been-called-to-delhi-for-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंचे: पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जारी, मंत्री आलमगीर आलम ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंचे: पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जारी, मंत्री आलमगीर आलम ने दी सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच इस बैठक में कुछ अहम मसलों पर चर्चा होगी।
सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता एवं मंत्री मंगलवार को बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय के झारखंड दौरे के बाद दिल्ली में यह बैठक हो रही है। झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच इस बैठक में कुछ अहम मसलों पर चर्चा होगी। राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्री भी बैठक के लिए तलब किए गए हैं।
वहीं इस मामले पर झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने सीएम सोरेन द्वारा अपने सहयोगी कांग्रेस को दरकिनार करने की खबरों पर जवाब देते हुए कहा कि हमने साथ काम किया है। हमारे प्रभारी ने कहा था कि हमें पंचायत चुनाव कराने की जरूरत है-इस हफ्ते अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हमने राजस्थान जैसी पुरानी पेंशन योजना का सुझाव दिया था और यह किया जाएगा। आलमगीर ने कहा कि मुझे बताएं समन्वय की कमी कहां है? सीएम हमारे प्रभारी की कहां नहीं सुनते? हमने जो भी सुझाव दिया और उनसे बात की, उन्होंने उसे उठाया और यह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन