{"_id":"5d4d85e48ebc3e6cf35fae8b","slug":"jharkhand-congress-president-dr-ajoy-kumar-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने पद से दिया इस्तीफा, साथी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने पद से दिया इस्तीफा, साथी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
अजय कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार ने पार्टी के कुछ नेताओं पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और पार्टी के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
Trending Videos
कुमार ने राहुल गांधी को भेजे त्यागपत्र में कहा, "मैंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन मेरे प्रयास को कुछ लोगों ने अवरुद्ध करने का काम किया। तमाम अवरोधों के बावजूद और तथाकथित नेताओं के सहयोग के बिना इस बार के चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत में 2014 की तुलना में 12 फीसदी का उछाल आया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कुछ नेताओं पर अपने बेटे-बेटियों को टिकट दिलाने की पैरवी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब किसी नेता को अपनी सीट असुरक्षित होने का अहसास होता है तो वह पार्टी में तबाही मचाने लगता है। भारतीय पुलिस सेवा में रह चुके कुमार ने कहा, "मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि कांग्रेस अपनी मूल जड़ों की तरफ लौटे और वो मुद्दे उठाए जो जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने यह दावा भी किया, हमारे यहां ओछे स्वार्थ वाले नेताओं की एक लंबी सूची है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना, टिकट बेचना या चुनाव के नाम पर धन एकत्र करना है। मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि खराब से खराब अपराधी भी मेरे इन सहयोगियों से बेहतर दिखते हैं।
कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर पार्टी कार्यालय में अपने ऊपर पर हमला करने वालों को प्रोत्साहित करने का आरोप भी लगाया। फिलहाल इस आरोप पर सहाय की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रति पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, एके एंटनी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आपसी कलह की खबरें आ रही थीं।

कमेंट
कमेंट X