सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime: Daylight robbery and firing in Hazaribagh jewelry worth Rs 30 lakh looted from a jeweler

Jharkhand Crime: हाजारीबाग में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग, जेवर दुकानदार से 30 लाख के गहने लूटे; सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़कागांव में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने जेवर व्यवसायी से 25–30 लाख रुपये के गहने लूट लिए। फरार होते समय फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस जांच में जुटी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Jharkhand Crime: Daylight robbery and firing in Hazaribagh jewelry worth Rs 30 lakh looted from a jeweler
महिलाएं डरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के पास शनिवार को दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने जेवर व्यवसायी प्रभु सोनी से करीब 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अपराधी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। लूट के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की। इसी दौरान सुधीर सोनी नामक व्यक्ति को गोली लग गई। गोली उनके हाथ में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर लूट की थी तैयारी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद किए कट्टा-कारतूस

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच तेज कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed