{"_id":"68976ab26dfa0b26a507c3f8","slug":"jharkhand-news-bjp-president-marandi-claims-a-conspiracy-was-hatched-to-trap-assam-cm-sarma-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: BJP अध्यक्ष मरांडी का आरोप, बोले- असम CM सरमा को फंसाने की हुई साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: BJP अध्यक्ष मरांडी का आरोप, बोले- असम CM सरमा को फंसाने की हुई साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को साज़िश के तहत फंसाने की कोशिश की थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारी ने किसी व्यक्ति को दो बार दिल्ली और गुवाहाटी भेजने के लिए पैसे दिए थे। मरांडी ने कहा कि इस मामले का जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा करेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि ये गतिविधियां उनकी जानकारी में थी क्या?
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा "मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, क्या ये सारे घिनौने कृत्य आपकी जानकारी में हो रहे थे या अनजाने में? आपको आगे आकर इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
मरांडी ने कहा कि ऐसा अधिकारी जो पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इतना घिनौना कृत्य
और षड्यंत्र रच सकता है और बुरे समय में मुख्यमंत्री के खिलाफ भी वैसा ही कदम उठा सकता है।
मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने हेमंत सोरेन की गतिविधियों का विस्तृत विवरण तैयार कर सैकड़ों शिकायत पत्र विभिन्न स्थानों पर भेजे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि इस मामले की राज्य एजेंसियों से गहराई से जांच कराएं।
असम CM सरमा की प्रतिक्रिया
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में कहा कि वह कथित साज़िश के बारे में बाबूलाल मरांडी से बात करेंगे। एक कार्यक्रम से इतर सरमा ने कहा, "हां, दो महिलाएं मेरे कार्यालय आई थीं और उनमें से एक असमिया थी। वे संदिग्ध तरीके से बात कर रही थीं, लेकिन मैंने उनके साथ वैसे ही व्यवहार किया जैसे मैं आम जनता के साथ करता हूं और उन्हें वापस भेज दिया।"
जब पूछा गया कि क्या यह उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश थी, तो सरमा ने कहा कि उन्हें यह मामला राजनीतिक साजिश लगता है, व्यक्तिगत कारणों से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज रात उनसे (मरांडी) बात करूंगा और विस्तृत जानकारी लूंगा।