Jharkhand News: नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, धनबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा; पुलिस बल तैनात
Jharkhand: वर्ष 2017 में हुए नीरज सिंह की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया था। गोलीबारी की उस घटना के बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा है। अब अदालत के फैसले पर पूरे झारखंड की निगाहें टिकी हुई हैं।

विस्तार
धनबाद की राजनीति और अपराध जगत से जुड़े बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज जिला अदालत अपना फैसला सुनाने जा रही है। इसे लेकर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायाधीश फैसला सुनाएंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कोर्ट परिसर, मुख्य द्वार, सड़क और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि फैसले के दौरान बड़ी संख्या में लोग अदालत परिसर के बाहर जुट सकते हैं। इसी को देखते हुए मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पढ़ें: अब स्वदेशी समानों की होगी बिक्री,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची से की अभियान की शुरुआत
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए नीरज सिंह की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया था। गोलीबारी की उस घटना के बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा है। अब अदालत के फैसले पर पूरे झारखंड की निगाहें टिकी हुई हैं।
स्थानीय लोग भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस ऐतिहासिक फैसले से न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि फैसला आने के बाद किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर है।