Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 200 किलो का बम, सेना ने किया निष्क्रिय
Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम में रेत खनन के दौरान मिला 200 किलो का द्वितीय विश्व युद्ध काल का बम भारतीय सेना ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया और इलाके में राहत की स्थिति बनी रही।
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारतीय सेना ने एक बड़े खतरे को टाल दिया। यहां मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को सेना के जवानों ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
गैस सिलेंडर जैसा दिखता था बम
अधिकारियों के अनुसार, यह करीब 200 किलो वजनी बम था, जो गैस सिलेंडर जैसा दिखता था। इसे पिछले सप्ताह बहरागोड़ा इलाके में पानीपाड़ा-नागुडसाई सड़क के पास रेत खुदाई के दौरान पाया गया था।
ये भी पढ़ें: कोलियरी खदान से एक बार फिर हुआ केबल लूट, 15 हजार की अबादी पर गहरा सकता है जलसंकट
सावधानी से बम को किया गया निष्क्रिय
घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना की टीम और रांची से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की जांच की और फिर सावधानी से बम को निष्क्रिय कर दिया। झारखंड पुलिस ने इस काम के लिए पहले ही सेना से मदद मांगी थी। सेना की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।