{"_id":"69b2bde7ec8c31419a0a3237","slug":"assam-congress-president-gaurav-gogoi-meets-cm-hemant-soren-discusses-seat-sharing-for-assam-elections-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4040929-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गौरव गोगोई ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जानें असम विधानसभा चुनाव की रणनीति पर क्या हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गौरव गोगोई ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जानें असम विधानसभा चुनाव की रणनीति पर क्या हुई बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में आगामी असम विधानसभा चुनाव, झारखंड की विकास योजनाओं और राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई।
सीएम हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी असम विधानसभा चुनाव, झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Trending Videos
बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता
इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजू भी मौजूद थे। इस मुलाकात को असम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम चुनाव और सीट शेयरिंग पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच संभावित सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सक्रियता और विपक्षी दलों के बीच समन्वय की कोशिशों का असर दिख रहा है। इसके चलते कांग्रेस असम में झामुमो के साथ तालमेल पर विचार कर रही है।
कांग्रेस नेताओं का झारखंड आगमन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई झारखंड एक दिवसीय दौरे पर आए। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
चुनावी रणनीति और विपक्षी समन्वय
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गौरव गोगोई ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता बंधु तिर्की को वरीय पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वे झारखंड आए हैं और यहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक की जाएगी। गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर भाजपा को चुनौती देने की रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड के अनुभव और संगठनात्मक सहयोग को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।