{"_id":"69b192a89a5d06fe5304cb81","slug":"chief-electoral-officer-held-a-review-meeting-regarding-sir-in-jharkhand-gave-important-instructions-to-the-officials-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4039335-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: झारखंड में SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: झारखंड में SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: झारखंड में SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक ही घर में रहने वाले सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर हो।
बैठक करते मुख्य चुनाव आयुक्त के. रवि कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक निर्वाचन सदन से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।
Trending Videos
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक ही घर में रहने वाले सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर हो, ताकि उन्हें मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का नाम और मोबाइल नंबर अंकित स्टिकर मतदाताओं के घरों पर लगाए जाएंगे। इससे मतदाताओं को अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घरों पर लगाए जाने वाले स्टिकर पर उस मकान का हाउस नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। जिन मकानों का हाउस नंबर नहीं है, उन्हें नोशनल नंबर देकर चिन्हित किया जाए, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सही जानकारी मिल सके।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाए, क्योंकि इसके बाद तैयार होने वाली सूची स्थायी दस्तावेज के रूप में उपयोग की जाती है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
पढ़ें- Jharkhand: रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में निर्वाचन से संबंधित कोई भी पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं के फोटो खींचने की प्रक्रिया भी सिखाई जाए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन