सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Child lifting rumours wreak havoc in Jharkhand More than 12 incidents in five days

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह का कहर: पांच दिन में 12 से ज्यादा वारदात, निर्दोष बन रहे भीड़ का शिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं के कारण लोग बिना जांच-पड़ताल के भीड़ का रूप ले रहे हैं और निर्दोष व्यक्तियों को निशाना बना रहे हैं। कई जिलों में मारपीट और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।
 

Child lifting rumours wreak havoc in Jharkhand More than 12 incidents in five days
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने गंभीर रूप ले लिया है। बीते पांच दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 12 से अधिक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें महज शक के आधार पर भीड़ ने निर्दोष लोगों पर हमला कर दिया। ताजा मामला राजधानी रांची से आई है। जहां भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों को पीट दिया।

Trending Videos


रांची के एदलहातु इलाके में तीन लोगों की पीटाई
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रांची के एदलहातु इलाके में बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों को भीड़ ने घेरकर पीट दिया। दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो से एक बच्चे के साथ जा रहे थे। बच्चा रो रहा था, तभी किसी ने बच्चा चोरी का शोर मचा दिया। अफवाह फैलते ही लोग जुटने लगे और बिना किसी पुष्टि के ऑटो रुकवाकर तीनों को नीचे उतार लिया। देखते ही देखते भीड़ ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बचाई तीनों की जान
सूचना मिलने पर बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर तीनों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में किसी संगठित बच्चा चोरी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाह
राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप पर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।  धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह, रामगढ़, लातेहार और बोकारो में भी भीड़ द्वारा संदेह के आधार पर लोगों की पिटाई की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या
चतरा जिले के पिपरवार में तीन दिन पहले बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वहीं बुधवार को धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में भीड़ ने बच्चा चोर होने की अफवाह पर दो महिलाओं पर हमला कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समय रहते बचा लिया। 16 फरवरी को बोकारो में बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने के आरोप में छह महिलाओं के साथ मारपीट की गई। पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।

ये भी पढ़ें: डायन होने के आरोप में एक परिवार को किया आग के हवाले किया, महिला और बच्चे की मौत

पुलिस ने लोगों से की खास अपील
झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर बिना पुष्टि के कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed