सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   government is holding files hostage to suppress corruption Babulal Marandi attacks Hemant Soren

Ranchi: 'भ्रष्टाचार दबाने के लिए फाइलों को बंधक बना रही है सरकार', बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राज्य में सामने आए शराब घोटाले को दबाने के लिए सरकारी विभाग फाइलों और दस्तावेज़ों को रोक रहे हैं।
 

government is holding files hostage to suppress corruption Babulal Marandi attacks Hemant Soren
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में सामने आया शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में दबाने का संगठित प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos


'ऑडिट के लिए फाइलें उपलब्ध नहीं कराता विभाग'
मरांडी ने कहा कि महालेखाकार (एजी) की ऑडिट टीम जब घोटाले से जुड़े दस्तावेज़ों और फाइलों की मांग करती है, तो संबंधित विभाग टालमटोल और सीनाजोरी पर उतर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ आबकारी विभाग ही नहीं, बल्कि कई अन्य विभाग भी ऑडिट के लिए आवश्यक फाइलें उपलब्ध कराने से साफ इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दोषियों को बचाने की हो रही कोशिश'
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि विभागों की ओर से यह दलील दी जा रही है कि फाइलें एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) द्वारा ले जाई गई हैं। मरांडी ने इसे संदेहास्पद बताते हुए कहा कि एसीबी की यह कथित कार्रवाई दोषियों को पकड़ने के बजाय भ्रष्टाचार के सबूत छिपाने और दोषी अधिकारियों को बचाने का माध्यम बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ रांची में प्री-लिमिनरी इंक्वायरी दर्ज, ‘नो मर्सी’ वीडियो से जुड़ा है मामला

जनता की आंखों में धूल झोंक रहा सरकारी तंत्र
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक’ बना लेना एक सोची-समझी साजिश है, ताकि न तो ऑडिट पूरा हो सके और न ही सच्चाई जनता के सामने आ पाए। मरांडी ने कहा कि सरकारी तंत्र खुद जांच को बचाव की ढाल बनाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। अंत में उन्होंने इसे झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात करार देते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed