सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Holi celebrations at Ranchi University, students dance to filmy tunes with colours and gulal

Jharkhand: पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह, रंगों और उत्साह से सराबोर छात्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों छात्रों ने अबीर-गुलाल और संगीत के साथ होली का उत्सव मनाया।

Holi celebrations at Ranchi University, students dance to filmy tunes with colours and gulal
रांची विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को होली की उमंग और रंगों से पूरी तरह गुलजार नजर आया। कैंपस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों ने अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंगा और उत्सव का आनंद लिया।

Trending Videos

छात्रों में उत्साह और भाईचारा

कॉलेजों में होली की छुट्टियां शुरू होने से पहले एनएसयूआई की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजधानी के विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और भाईचारे व सौहार्द का संदेश साझा किया। एनएसयूआई के रीतेश केशरी, अलका कुमारी, साधना सोरेन, विक्की और आनंद कुजूर सहित कई छात्रों ने बताया कि “हॉलों में हमलोग खूब मस्ती करते हैं। कॉलेज कैंपस में हर साल होली की छुट्टी से पहले इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज कॉलेज में होली की छुट्टी है और हमलोग अपने दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद ले रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों और संगीत के बीच उत्सव

कार्यक्रम के दौरान कैंपस में डीजे पर फिल्मी, हिंदी, भोजपुरी और नागपुरी गीतों की धुन गूंजती रही। छात्र-छात्राएं इन गीतों पर जमकर थिरके और सेल्फी व ग्रुप फोटो लेकर इस यादगार पल को संजोया। छात्रों ने बताया कि परीक्षा और पढ़ाई के व्यस्त माहौल के बीच ऐसे आयोजन आपसी मेल-मिलाप और उत्साह बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। होली मिलन समारोह के माध्यम से छात्रों ने खुशी और उमंग के साथ त्योहार का स्वागत किया और छुट्टियों में घर रवाना होने से पहले एक-दूसरे के साथ उत्सव का आनंद साझा किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed