सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: BJP leaders congratulated newly elected national president Nitin Nabin, solidarity seen in Delhi

Jharkhand News: नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा नेताओं ने दी बधाई, दिल्ली में दिखी एकजुटता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से झारखंड भाजपा नेताओं ने दिल्ली में मुलाकात कर बधाई दी। नेताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में सफलता को लेकर भरोसा जताया।

Ranchi News: BJP leaders congratulated newly elected national president Nitin Nabin, solidarity seen in Delhi
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यभार संभालते ही झारखंड भाजपा में उत्साह की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के अधिकांश वरिष्ठ नेता नई दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। दिल्ली में झारखंड भाजपा नेताओं की सक्रिय उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।

Trending Videos

 
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया भरोसा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झारखंड से भावनात्मक जुड़ाव पर विशेष जोर
आदित्य साहू ने यह भी कहा कि नितिन नवीन का झारखंड से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है। इसी वजह से झारखंड के कार्यकर्ताओं में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है। उन्होंने उनके सफल, सशक्त और यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
 
बाबूलाल मरांडी ने नेतृत्व को बताया दूरदर्शी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी नितिन नवीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा एक सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी संगठन के रूप में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा जनता का भरोसा हासिल कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।



पढ़ें- Jharkhand: रांची पहुंचे रामदास अठावले, बोले- ट्राइबल और पिछड़े समाज में मजबूत हो रहा RPI का आधार
 
वरिष्ठ नेताओं की व्यापक मौजूदगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे नेताओं में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश सहित झारखंड भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परिषद सदस्य शामिल रहे।
 
इस मौके पर झारखंड भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और भाजपा की विचारधारा देशभर में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed