फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JPSC exam irregularities case: Three TDPL employees arrested; CID probe intensifies.

Jharkhand: JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, TDPL के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे

Fri, 24 Jul 2026 10:03 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 10:03 PM IST
सार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत सीआईडी ने शुक्रवार को परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी TDPL के तीन कर्मचारियों हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
JPSC exam irregularities case: Three TDPL employees arrested; CID probe intensifies.
JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने शुक्रवार को परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन


रांची पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई
सीआईडी के अनुसार, रांची पुलिस के सहयोग से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के इस्तीफे के बाद जांच का दायरा बढ़ा था। अब तक इस मामले में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


रिमांड पर पूछताछ, आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां
जांच एजेंसी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। पूछताछ और जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे भी गिरफ्तारियां और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CID ने लोगों से मांगी जानकारी
सीआईडी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि किसी के पास JPSC परीक्षा अनियमितता से जुड़ी कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य हों तो वे मोबाइल नंबर 9934309058 या ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते हैं। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


राज्यभर में जारी है अभ्यर्थियों का विरोध
उल्लेखनीय है कि JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्यभर में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीआईडी की लगातार हो रही गिरफ्तारियों और जांच ने मामले को और गंभीर बना दिया है। जांच एजेंसी का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed