फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   shravani-mela-2026-vip-vvip-out-of-turn-darshan-completely-banned-minister-sudivya-kumar-reviews-preparations

श्रावणी मेला 2026: VIP-VVIP आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह रोक, तैयारियों की मंत्री सुदिव्य कुमार ने की समीक्षा

Sun, 26 Jul 2026 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Jul 2026 03:14 PM IST
सार

देवघर में मंत्री सुदिव्य कुमार ने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। 30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले में VIP-VVIP आउट ऑफ टर्न दर्शन पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआई तकनीक, टेंट सिटी, मिस्ट कूलिंग और क्यूआर फीडबैक सिस्टम की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
shravani-mela-2026-vip-vvip-out-of-turn-darshan-completely-banned-minister-sudivya-kumar-reviews-preparations
सुदिव्य कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को देवघर परिसदन के सभागार में मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़ी तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया (देवघर) एवं उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा (दुमका) ने विभिन्न विभागों की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया।

विज्ञापन


मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर सभी तैयारियां 28 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे बाबा बैद्यनाथ की नगरी से सुखद अनुभव लेकर लौटें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आउट ऑफ टर्न VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही 29 जुलाई को देवघर और दुमका में उपलब्ध यात्री सुविधाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बिजली, सड़क, नगर निगम, जनसंपर्क, पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, स्वास्थ्य, भवन निर्माण और पुलिस विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

मंत्री ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए ओपी, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना एवं सहायता केंद्र, पर्यटन केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता बढ़ाने, पर्याप्त शौचालय, स्नानगृह, पेयजल, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और वैकल्पिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।


गर्मी और उमस से राहत के लिए मिस्ट कूलिंग सिस्टम तथा इंद्र वर्षा (वाटर स्प्रे सिस्टम) की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। देवघर और बासुकीनाथ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मेला क्षेत्र में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम विकसित किया गया है, जिससे प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग तत्काल निस्तारण करेगा।

श्रावणी मेला-2026 में पहली बार कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इनमें एआई आधारित इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम, एआई कैमरे, फेस रिकग्निशन सिस्टम, एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट, एएनपीआर कैमरे, ड्रोन निगरानी, हेड काउंटिंग सिस्टम, चैटबॉट आधारित हेल्पलाइन, क्यूआर आधारित शिकायत प्रणाली, लोकेशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम और डिजिटल पवेलियन शामिल हैं। बैठक में विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह, विधायक देवेन्द्र कुँवर सहित विभिन्न विभागों के सचिव, आयुक्त, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed