{"_id":"698b2b3075bf274d100d7eea","slug":"preliminary-inquiry-filed-against-himanta-biswa-sarma-in-ranchi-in-connection-with-no-mercy-video-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi: हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ रांची में प्री-लिमिनरी इंक्वायरी दर्ज, ‘नो मर्सी’ वीडियो से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi: हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ रांची में प्री-लिमिनरी इंक्वायरी दर्ज, ‘नो मर्सी’ वीडियो से जुड़ा है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ‘नो मर्सी’ वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना में उनके खिलाफ प्री-लिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई झारखंड यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एस. अग्रवाल की शिकायत पर की गई।
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ‘नो मर्सी’ वीडियो के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में प्री-लिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज की गई है। मामला रांची के सदर थाना में दर्ज किया गया है, और पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत
यह कार्रवाई झारखंड यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एस. अग्रवाल द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि असम के मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स, पूर्व में ट्विटर) से एक आपत्तिजनक वीडियो साझा किया, जिसमें वे फायरिंग और शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में किया गया है ‘नो मर्सी’ शब्द का प्रयोग
शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में ‘नो मर्सी’ शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो हिंसा को बढ़ावा देने वाला संदेश देता है। उनका आरोप है कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की सामग्री साझा करना न केवल अनुचित है, बल्कि युवाओं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम
निष्पक्ष जांच की मांग
एस. अग्रवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता, इसके साझा करने के उद्देश्य और कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन