सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Sahibganj News: Speeding Hyva truck crushes youth, death on spot; chaos among family members

Jharkhand News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/साहिबगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Feb 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Sahibganj News: साहिबगंज जिले में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sahibganj News: Speeding Hyva truck crushes youth, death on spot; chaos among family members
परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत लालबथान गांव स्थित मोहनपुर–तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मातम का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
खेत देखकर लौट रहे युवक को रौंदा हाइवा
जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई महेश साहा ने बताया कि उनका छोटा भाई देबू साहा, उम्र करीब 31 वर्ष, खेत देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे रौंदते हुए टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम
 
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हाइवा वाहन को रोककर रखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
 
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
सड़क जाम और हादसे की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआई गंगा प्रसाद यादव, एएसआई मनोज पासवान और कान्हू मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव को घटनास्थल पर ही रखकर सड़क जाम कर रखा था। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed