फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand inter district teacher transfer demand hemant soren ranchi teachers memorandum

Jharkhand News: अंतर जिला स्थानांतरण की मांग तेज, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Jul 2026 04:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

झारखंड में अंतर जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बचे हुए शिक्षकों का जल्द अंतर जिला स्थानांतरण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
jharkhand inter district teacher transfer demand hemant soren ranchi teachers memorandum
सीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में अंतर जिला स्थानांतरण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अंतर जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ, झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बचे हुए शिक्षकों का जल्द अंतर जिला स्थानांतरण कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन करीब 1,500 शिक्षक-शिक्षिकाएं अब भी इस सुविधा से वंचित हैं।

विज्ञापन

करीब 1,500 शिक्षक अब भी कर रहे हैं इंतजार

विज्ञापन

संघ के अनुसार, अब तक लगभग 4,000 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया जा चुका है। इसके बावजूद करीब 1,500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण अभी तक नहीं हो सका है। संघ ने सरकार से मांग की है कि इन सभी शिक्षकों का भी जल्द से जल्द स्थानांतरण पूरा कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण व्यवस्था को स्थायी बनाने की मांग

संघ के मुख्य प्रतिनिधि प्रेम प्यारेलाल ने कहा कि अंतर जिला स्थानांतरण की व्यवस्था को नियमावली, सरकारी संकल्प और अधिसूचना में स्थायी रूप से शामिल किया जाए। उनका कहना है कि इससे सभी पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को सामान्य परिस्थितियों में अपने गृह जिले में स्थानांतरण का अवसर मिलेगा।

गृह जिले में पदस्थापना से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ने का दावा

संघ का कहना है कि अगर शिक्षकों की पोस्टिंग उनके गृह जिले में होगी तो वे बेहतर माहौल में पूरी लगन के साथ पढ़ा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

टीईटी में क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

ज्ञापन में सरकार से सभी नियमों को शिथिल कर शेष शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण जल्द पूरा करने की अपील की गई है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि दूसरे राज्यों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति सीमावर्ती जिलों में की जाए। संघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता समाप्त करने की भी मांग की है, ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें: आज बिहारवासियों को खास तोहफा देंगे सीएम सम्राट चौधरी, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ

सरकार से सकारात्मक फैसले की उम्मीद

संघ ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और वर्षों से अंतर जिला स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी।

इन पदाधिकारियों ने किया ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन पर मुख्य प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्यारेलाल के अलावा रमेश कामन, संदीप कुमार महतो, एमडी मिनहाजुद्दीन हसन, किशोर कुमार दास, शमीम अंसारी, प्रमिला मोल्डो, सुनीता भार्क और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed