फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Digital profiles of criminals prepared in Jharkhand; homes, locations, and social media to be monitored.

Jharkhand News: झारखंड पुलिस का डिजिटल वार! अब एक क्लिक में खुलेगी अपराधियों की पूरी कुंडली

Fri, 17 Jul 2026 04:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

झारखंड पुलिस संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए अब अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। अपराधियों की 360 डिग्री डिजिटल प्रोफाइल तैयार करने के लिए C-360 सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Digital profiles of criminals prepared in Jharkhand; homes, locations, and social media to be monitored.
पलामू डीआईजी किशोर कौशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में अपराध और संगठित अपराधियों पर लगाम कसने के लिए राज्य पुलिस अब तकनीक का सहारा ले रही है। अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सी-360 (360 डिग्री) नाम का अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सिस्टम की मदद से पुलिस को किसी भी अपराधी की लोकेशन, संपत्ति, सोशल मीडिया गतिविधियों, रिश्तेदारों, जमानतदारों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। इससे अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई करने और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

पलामू से होगी शुरुआत, पूरे झारखंड में होगा विस्तार

विज्ञापन

सी-360 सॉफ्टवेयर को पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर की पहल पर तैयार किया गया है। सबसे पहले इसे पलामू जिले में लागू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे झारखंड में इस सिस्टम का विस्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह डिजिटल डेटाबेस संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक में मिलेगी अपराधी की पूरी प्रोफाइल

इस सॉफ्टवेयर में अपराधियों के घर की लोकेशन, चल और अचल संपत्ति, सोशल मीडिया अकाउंट, परिवार, रिश्तेदार, पनाहगार, जमानतदार, वाहन और उनसे जुड़े लोगों की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। इतना ही नहीं, अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों और जमानतदारों के घरों के अक्षांश-देशांतर (लोकेशन) की जानकारी भी इसमें सुरक्षित रखी जाएगी।

आपराधिक रिकॉर्ड भी रहेगा डिजिटल

सी-360 में अपराधियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों, अदालतों में लंबित मामलों और उनके पूरे आपराधिक इतिहास का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसी भी आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को अलग-अलग दस्तावेज खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोबाइल एप से भी जुड़ रहा सिस्टम

फिलहाल पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में सक्रिय संगठित अपराधियों का डेटा इस सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा चुका है। इसे पुलिस के मोबाइल एप से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारी मौके पर ही किसी भी अपराधी की पूरी डिजिटल प्रोफाइल देख सकें।

जांच होगी तेज, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले किसी बड़ी वारदात के बाद आरोपियों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में काफी समय लगता था। लेकिन सी-360 लागू होने के बाद यह काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। इससे जांच की रफ्तार बढ़ेगी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed