फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jssc jharkhand regional worker competitive exam 2024 ranchi administration completes preparation

Jharkhand News: JSSC परीक्षा पर रांची प्रशासन का सख्त प्लान, 19 जुलाई को तीन पालियों में होगी परीक्षा

Fri, 17 Jul 2026 04:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की 19 जुलाई को होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, समयबद्ध संचालन, प्रवेश व्यवस्था और नकल रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
jssc jharkhand regional worker competitive exam 2024 ranchi administration completes preparation
19 जुलाई की JSSC परीक्षा के लिए रांची तैयार,\ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 19 जुलाई को होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन

केंद्र अधीक्षकों के साथ हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, समय पर प्रवेश, परीक्षा संचालन और नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और अनुशासित माहौल में कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पालियों में होगी परीक्षा

प्रशासन के अनुसार, परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश

सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने सभी केंद्र अधीक्षकों को आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन और केंद्र प्रबंधन की साझा जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों और लोगों से की अपील

प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही अभिभावकों और आम लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed