सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   uncontrolled Thar entered Shiva procession on Mahashivratri in Latehar car driven by suspended zonal officer

Jharkhand: महाशिवरात्रि पर शिव बारात में घुसी बेकाबू थार, निलंबित अंचल अधिकारी चला रहे थे कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में  शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच एक अनियंत्रित थार भीड़ में घुस गई और कई वाहनों को टक्कर मार दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। 
 

uncontrolled Thar entered Shiva procession on Mahashivratri in Latehar car driven by suspended zonal officer
पुलिस हिरासत में आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़ी के पास रविवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई, जब शिव बारात के दौरान एक अनियंत्रित थार वाहन भीड़ में घुस गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

Trending Videos


नशे की हालत में था चालक
जानकारी के अनुसार, थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था और वाहन में एक महिला भी सवार थी। इस दौरान शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

पुलिस हिरासत में आरोपी
घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और वाहन के अंदर ‘प्रशासन’ लिखा था। इसे देखकर भीड़ और अधिक उग्र हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक प्रमोद कुमार मनिका थाना में पुलिस हिरासत में थे। पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed