सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rumours spark violence Bokaro administration warns of arrests Jharkhand News Hindi News

यहां अफवाहों से भड़की हिंसा: बोकारो प्रशासन ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी; लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों से उपजी हिंसा के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी सहित कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर

Rumours spark violence Bokaro administration warns of arrests Jharkhand News Hindi News
उपायुक्त अजय नाथ झा। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते कुछ इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले को गंभीर बताते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Trending Videos

'जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी जांच की जाएगी'
उपायुक्त के अनुसार जांच में पाया गया है कि सोशल मीडिया पर 300 से अधिक अकाउंट सुनियोजित तरीके से बच्चा चोरी की अफवाहें फैला रहे हैं। इन संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अकाउंट्स के एडमिन और पोस्ट करने वालों का सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें, ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके।


ये भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची में मेयर पद की जंग में राजद की एंट्री, सुजाता कच्छप को समर्थन; कितना होगा सियासी असर?

'अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं'
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी को स्वयं दंडित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने बोकारोवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed