सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO ISSA Internship 2026: Apply for 25 Paid Research Intern Posts Before June 20

DRDO ISSA: दिल्ली स्थित डीआरडीओ की एक और लैब में पेड इंटर्नशिप का मौका, BTech-MTech और MSc वाले करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO ISSA Paid Internship 2026: डीआरडीओ की दिल्ली स्थित आईएसएसए लैब ने 25 पेड इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। फाइनल ईयर बीई/बीटेक और एमएससी/एमटेक छात्र 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को छह माह में कुल 30,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
 

DRDO ISSA Internship 2026: Apply for 25 Paid Research Intern Posts Before June 20
DRDO ISSA Internship 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

DRDO ISSA Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप का शानदार अवसर निकाला है। दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फॉर सिस्टम्स स्टडीज एंड एनालिसिस (ISSA) लैब ने छह महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।



इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों का इंटर्नशिप कार्यक्रम 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 छात्रों को मिलेगा मौका

इस अभियान के तहत कुल 25 इंटर्नशिप पद उपलब्ध हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए खास अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में रिसर्च, डेटा विश्लेषण और सिस्टम स्टडीज का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 8 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026
चयनित छात्रों को सूचना जुलाई 2026 का दूसरा/तीसरा सप्ताह
इंटर्नशिप प्रारंभ 3 अगस्त 2026
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इंटर्नशिप के लिए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या संबंधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • बीई/बीटेक (फाइनल ईयर)
  • एमएससी
  • एमटेक


उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त की हो।

इन विषयों के छात्र हैं पात्र

  • कंप्यूटर साइंस
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
  • गणित
  • एप्लाइड मैथमेटिक्स
  • ऑपरेशनल रिसर्च
  • सांख्यिकी (Statistics)
  • संबंधित अन्य शाखाएं


ग्राफिक पर क्लिक करके पढ़ें: 

चयन कैसे होगा?

इस इंटर्नशिप के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

 

विवरण राशि
मासिक स्टाइपेंड 5,000 रुपये
इंटर्नशिप अवधि 6 माह
कुल स्टाइपेंड 30,000 रुपये

 

स्टाइपेंड का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा-
  • 3 माह पूरे होने पर 15,000 रुपये
  • 6 माह पूरे होने पर 15,000 रुपये

आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

इस इंटर्नशिप के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

DRDO ISSA Paid Internship 2026 Notification PDF
 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed