{"_id":"6a816836c88c9290790ccc21","slug":"goa-government-to-create-6-000-8-000-jobs-in-next-six-months-cm-pramod-sawant-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Vacancy 2026: अगले 6 महीनों में 8,000 नई नौकरियां मिलेंगी? इस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
New Vacancy 2026: अगले 6 महीनों में 8,000 नई नौकरियां मिलेंगी? इस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान
Sun, 16 Aug 2026 01:05 PM IST
Shahin Praveen
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
Goa Jobs 2026: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 नई नौकरियां सृजित करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा, "सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी।"
उन्होंने कहा कि दक्षिण गोवा में नए बोरिम पुल की आधारशिला भी जल्द रखी जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। सामाजिक विकास की बात करते हुए सावंत ने कहा कि गोवा देश का पहला राज्य है, जहां खुशी सूचकांक को अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी।"
इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास पर भी जोर
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि बेहतर सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों, पुलों और एलिवेटेड कॉरिडोर से गोवा में लोगों का सफर पहले के मुकाबले आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पणजी के पास बना पोरवोरिम एलिवेटेड कॉरिडोर गणेश चतुर्थी से पहले आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।