बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE Result 2026: 10th Students Await Results, Last Year Declared on This Day

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं के बच्चों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार, पिछले साल इस दिन जारी हुए नतीजे

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 10th-12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में लगभग 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्हें अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।  

CBSE Result 2026: 10th Students Await Results, Last Year Declared on This Day
CBSE Board - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं के छात्रों का इंतजार अब बढ़ता जा रहा है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित और थोड़े चिंतित भी हैं। हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों - results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in - से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा, स्कूलों को बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से रिजल्ट अपने आप मिल जाएगा।

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस साल कक्षा 10वीं के परिणाम अप्रैल के मध्य तक घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक 10वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। छात्रों और अभिभावकों की नजरें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अपडेट्स पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए इन विवरणों को रखें तैयार

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई कक्षा 10 के 2026 परिणाम जारी होने के बाद आसानी से परिणाम देख सकें, इसके लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। इनमें शामिल हैं:

  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • स्कूल नंबर
  • प्रवेश पत्र आईडी

पिछली कब जारी हुआ रिजल्ट?

आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ मई महीने में घोषित होते रहे हैं। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे। लेकिन इस साल 10वीं के दो बार बोर्ड एग्जाम होने के कारण एक सवाल उठता है कि क्या इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे?

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हो सकता है। इसके पीछे कारण है कि सीबीएसई को 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में आयोजित करनी है, इसलिए रिजल्ट जारी करने में समय का ध्यान रखना होगा। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल तक पूरी होंगी और उनका रिजल्ट भी आमतौर पर मई में घोषित किया जाता रहा है। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले ही 10वीं का परिणाम घोषित कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed