सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC LT Grade Social Science Result 2026 Declared, 9,242 Candidates Selected

UPPSC: यूपी एलटी ग्रेड टीजीटी सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट घोषित, 9242 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 जनवरी को आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में से कुल 9,242 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

UPPSC LT Grade Social Science Result 2026 Declared, 9,242 Candidates Selected
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UPPSC Social Science Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा 2025 के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम घोषित कर दिया है, जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


आयोग इससे पहले अन्य विषयों के परिणाम भी जारी कर चुका है और अब सभी विषयों के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

17 जनवरी को हुई परीक्षा

सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की थी। इस भर्ती में पुरुष वर्ग के 561 पद, महिला वर्ग के 140 पद और दिव्यांगजन विभाग के अंतर्गत 2 विशेष शिक्षक के पद शामिल थे। इस परीक्षा के लिए कुल 2,09,572 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,20,302 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 9,242 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने यह भी बताया कि कुछ श्रेणियों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कम होने के कारण 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

देखें नोटिस

क्या है मुख्य परीक्षा से जुड़ी आगे की प्रक्रिया?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आयोग जल्द ही अलग से नोटिस जारी करेगा। अभ्यर्थियों के अंक और कटऑफ की जानकारी अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, इस संबंध में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम हाई कोर्ट में चल रहे एक मामले के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा। यानी इन अभ्यर्थियों का परिणाम अभी पूरी तरह अंतिम नहीं माना जाएगा और कोर्ट के निर्णय के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “What’s New” या “Results” सेक्शन खोजें।
  • अब “सहायक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा 2025 - सामाजिक विज्ञान” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF फाइल नए टैब में खुल जाएगी।
  • अपने रोल नंबर को खोजने के लिए कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं।
  • सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें।
  • अगर आपका रोल नंबर दिखता है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हैं।
  • PDF को डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed