JSSC ANM Answer Key: झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
JSSC ANM Answer Key OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एएनएम प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और तय तारीख तक ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
विस्तार
JSSC ANM Answer Key: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सहायक नर्स मिडवाइफ प्रतियोगी परीक्षा (JANMCE-2025) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अनुसार, उम्मीदवार 07 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद की गई कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगी, किसी अन्य तरीके से भेजी गई शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
साथ ही, आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगी, किसी अन्य तरीके से भेजी गई शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि नई अपडेट की जानकारी मिलती रहे।
उत्तर कुंजी पर जरूरी जानकारी
आयोग ने बताया है कि उत्तर कुंजी सिर्फ उम्मीदवारों को अपने जवाब मिलाने के लिए जारी की गई है। इससे अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उनके कितने सवाल सही हुए हैं और वे अपने अनुमानित अंक भी निकाल सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है, तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन तरीके से आपत्ति दर्ज कर सकता है। आयोग ने साफ कहा है कि सिर्फ वही उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, और सभी आपत्तियों की जांच अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आप JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब ANM Answer Key वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और Password डालकर लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें।
- सही उत्तर के साथ आवश्यक प्रमाण (Proof) अपलोड करें
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।