सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur UP Board Evaluation Guruji steer our boat to safety Bizarre pleas found in answer sheets

यूपी बोर्ड मूल्यांकन: "गुरुजी; हमारी नैया पार लगा दो”, कॉपियों में मिली अजीबोगरीब मनुहार, परीक्षक भी हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में यूपी बोर्ड की छह लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। इस दौरान कॉपियों में 500 के नोट और भावुक संदेशों के जरिए परीक्षकों से पास करने की अपील के कई मामले सामने आए।

Kanpur UP Board Evaluation Guruji steer our boat to safety Bizarre pleas found in answer sheets
बोर्ड परीक्षा की कॉपी में निकाले रुपये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मैं बहुत गरीब हूं, पढ़ाई नहीं कर पाई, मेरे पास कोचिंग के पैसे नहीं थे, कृपया मुझे पास कर देना और गुरुजी आप भी बचपन में ऐसे ही रहे होंगे, अपने जैसा समझकर हमारी नैया पार कर दो...। यह बातें यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को उत्तर पुस्तिका में लिखी मिलीं। इसी तरह कई कॉपियों में छात्रों ने अपनी पढ़ाई, मुश्किलों और भावनाओं को व्यक्त कर पास करने की गुहार लगाई थीं। वहीं कई काॅपियों में 500 और 200 रुपये के नोट भी लगे मिले।

Trending Videos

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए इस बार शहर में पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। जीआईसी चुन्नीगंज और डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बीएनएसडी, एबी विद्यालय और सुभाष स्मारक में इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इन केंद्रों पर बुधवार को मूल्यांकन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों और पास करने वाली मनुहार पर चर्चा
इस दौरान परीक्षकों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 6,09,059 काॅपियां जांचीं। आखिरी दिन इंटर की हिंदी और गणित विषय की 5085 कॉपियों की जांच की गई। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल की 3,03,444 और इंटर की 3,05,615 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।आखिरी दिन कार्य समाप्त होने के साथ ही परीक्षकों में कॉपियों में मिले रुपयों और पास करने वाली मनुहार पर चर्चा होती रही।

मामलों ने हंसी के साथ-साथ हैरानी भी बढ़ा दी
सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज के एक परीक्षक ने बताया कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय समेत कई अन्य की कॉपियों में 500 और 200 रुपये के नोट मिले। कई विषयों में विद्यार्थियों ने अजीबो गरीब संदेश लिखकर पास करने की गुहार लगाई थी। परीक्षकों के अनुसार हर साल इस तरह के मामले सामने आते हैं, इस बार कुछ मामलों ने हंसी के साथ-साथ हैरानी भी बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed