BPSC AEDO Admit Card: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी का प्रवेश पत्र कल से कर सकेंगे डाउनलोड, देखें आयोग का नोटिस
BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 3 अप्रैल से जारी करने की घोषणा की है। परीक्षा 14 से 21 अप्रैल के बीच होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या- 87/2025) से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) 3 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को BPSC की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। इसके बाद My Account सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन के सामने दिए गए View बटन पर क्लिक करना होगा। वहां से Download Admit Card विकल्प चुनकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अवश्य साथ रखें और परीक्षा के दौरान वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्र की जानकारी चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। 14 और 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए केंद्र की जानकारी 11 अप्रैल से उपलब्ध होगी, जबकि 17 और 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल से तथा 20 और 21 अप्रैल की परीक्षा के लिए 17 अप्रैल 2026 से डैशबोर्ड पर जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से प्रिंट हो। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।