सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp

Meerut News: धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp
खरखौदा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकलते वक्त (समिति)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कस्बा खरखौदा में श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा 29वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर से पुजारी मुन्नालाल शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्यागी व खरखौदा थाना इंस्पेक्टर राजपाल सिंह के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता, भगवान परशुराम, शिव परिवार, भगवान राम दरबार, हनुमान का डोला शामिल रहा। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेन बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंसाराम, धर्मवीर ठाकुर, मूलचंद त्यागी, मुनेश सैनी, देवव्रत त्यागी, मनीष बंसल, नवीन त्यागी, सेवक ठाकुर, सुनील शर्मा, शिव कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं कैली में भी किसान सेवा सहकारी समिति में हनुमान जन्मोत्सव पर मोनू बजरंगी के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। समिति के तत्वावधान में भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed