{"_id":"69ce6af058e38945d4004f2c","slug":"video-vijendra-singh-was-given-a-grand-welcome-on-becoming-the-naib-tehsildar-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार बनने पर विजेंद्र सिंह का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार बनने पर विजेंद्र सिंह का भव्य स्वागत
Vimal Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:41 PM IST
Link Copied
नायब तहसीलदार बने पूर्व विधायक हरपाल सिंह केे भतीजे विजेंद्र सिंह का इंदिरा चौक पर भव्य स्वागत किया गया। खुशी में ढोल नगाड़े बजाए। लोगों ने उनको नोटों का हार पहनाया। फूल मालाओं से लाद दिया और गोदी में उठा लिया।
गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे विजेंद्र सिंह का हाल ही में नायब तहसीलदार केे पद पर चयन हुआ है। वह बृहस्पतिवार सुबह नगर में इंदिरा चौक के निकट गंगा प्याऊ मंदिर पर आए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खुशी में ढोल नगाड़े बजाए गए। जिन पर लोग खुशी में खूब थिरके। उनकेा गुलदस्ते भेंट किए। नोटों के हार पहनाए। ढोल नगाड़े के साथ उनको पूर्व विधायक के विजय नगर मोहल्ला स्थित आवास तक ले गए। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद उनके भतीजे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।