{"_id":"69cd8783901ce54fa30d5592","slug":"a-fierce-fight-broke-out-during-the-distribution-of-dates-at-a-wedding-injuring-four-people-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160607-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निकाह में छुहारे बांटने के दाैरान मारपीट, जमकर लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निकाह में छुहारे बांटने के दाैरान मारपीट, जमकर लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज में निकाह के दौरान मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया। छुहारे बांटने के दौरान हुई छीना-झपटी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव धकतोड़ा निवासी युवक की बरात मंगलवार दोपहर अशरफपुर फैजगंज आई थी। यहां रहने वाले किसान की बेटी के साथ निकाह संपन्न हुआ। निकाह के बाद पारंपरिक रूप से छुहारे बांटने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान छुहारे लेने को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान बरात पक्ष के फुरकान निवासी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी दिल्ली, मोहम्मद हसन, इरफान निवासी नूरपुर तुगलकाबाद थाना रजबपुर तथा शाहरुख निवासी गांव नूरपुर तुगलकाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डिडौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि निकाह समारोह के दौरान छुहारे बांटने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मामले में तहरीर मिल गई है। जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos