सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naved XI Wins Thanks to Centuries from Arif and Vijay

Amroha News: आरिफ और विजय के शतकों से नावेद इलेवन की धमाकेदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Naved XI Wins Thanks to Centuries from Arif and Vijay
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में नावेद इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नजम रजन इलेवन को 53 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम की जीत के नायक मो. आरिफ और विजय रहे, जिन्होंने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच में मो. आरिफ चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच और आमिर को मिला बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला है।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नावेद इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेटों के नुकसान पर 288 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत मजबूत रही और सलामी बल्लेबाज मो. आरिफ ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। शानदार लय में दिख रहे आरिफ को चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। तक तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। दूसरी ओर विजय ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मात्र 61 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाकर टीम के स्कोर को 288 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नजम रजन इलेवन की ओर से गौतम ने दो विकेट लेकर कुछ हद तक टीम को राहत दिलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

289 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नजम रजन इलेवन की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि, मध्यक्रम में राहुल गुप्ता ने 28 गेंदों में 64 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। उनके अलावा नदीम ने 51 रन और मो. शाघिल ने 41 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। नावेद इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 26.4 ओवरों में 235 रनों पर समेट दिया।
कप्तान नावेद आमिर ने 4.4 ओवर में 51 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा खाबर हसन और रोहित चंदेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शहजाद, सन्टी गुप्ता और चेतन को एक-एक सफलता मिली। इस तरह नावेद इलेवन ने नजम रजन इलेवन को 53 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed