सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fencing will be installed on both sides of the railway track up to Kafurpur.

Amroha News: काफूरपुर तक रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ की जाएगी फेंसिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fencing will be installed on both sides of the railway track up to Kafurpur.
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली और मुरादाबाद के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जोया और अतरासी ओवरब्रिज के दोनों तरफ दीवार का निर्माण कराया जाएगा तो वहीं अमरोहा से लेकर काफूरपुर स्टेशन तक ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग का कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos

इससे पशु और इंसानों की आवाजाही को रोका सकेगा। इस समय ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर काम किया जा रहा है। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा। इसके लिए ही ट्रैक पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। गजरौला और हकीमपुर के बीच में पांच जगह पर रेलवे फाटकों की जगह अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। दिल्ली और मुरादाबाद के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद और हापुड़ के बीच ऑटोमेटिक सिगनल का काम चल रहा है तो कई स्थानों पर ट्रैक भी बदला जा रहा है। जब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी तो दिल्ली से अमरोहा की दूरी भी कम हो जाएगी। ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए ही दोनों तरफ फेंसिंग लगाने का कार्य प्रस्तावित है।
स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि ट्रेनों की गति इस समय 110 किलोमीटर प्रति घंटा है और अब इसे बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed