सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Mock Tests for Students to be Held Every Four Months

यूपी बोर्ड : विद्यार्थियों के हर चार माह पर होंगे मॉक टेस्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Mock Tests for Students to be Held Every Four Months
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब हर चार माह पर मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों की वास्तविक तैयारी का आकलन हो सकेगा। इस पहल के तहत कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उन्हें अतिरिक्त तैयारी कराई जाएगी, साथ ही शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
Trending Videos

अमरोहा जिले में 25 राजकीय और 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित कुल 405 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें कक्षा नौ से 12 तक करीब दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए सत्र एक अप्रैल से कई बदलाव लागू किए गए हैं। निजी विद्यालयों की तर्ज पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अब घर बैठे उपस्थिति दर्ज नहीं होगी और बिना तैयारी के परीक्षा पास करना भी आसान नहीं रहेगा। मॉक टेस्ट के माध्यम से छात्रों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत होगी और परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन व उत्तर लेखन क्षमता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed