{"_id":"69d2c8238bd9326294092851","slug":"prayer-hymns-echoed-in-churches-on-easter-sunday-as-jesus-christ-was-remembered-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-160941-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईस्टर संडे पर चर्चों में गूंजे प्रार्थना गीत, यीशु मसीह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईस्टर संडे पर चर्चों में गूंजे प्रार्थना गीत, यीशु मसीह को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईस्टर संडे के मौके पर रविवार को शहर में ईसाई समाज के लोगों ने चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर प्रभु यीशु मसीह को याद किया। सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा।
शहर के बड़ा बाजार स्थित मेथोडिस्ट चर्च में ईस्टर संडे के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी मनाई। इस दौरान भजन-कीर्तन और गीतों के माध्यम से प्रभु की स्तुति की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। पादरी विनय मसीह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईस्टर संडे पुनरुत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह अपने बलिदान के तीसरे दिन पुनः जीवित हुए थे और उन्होंने मृत्यु पर विजय प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण और पापों के उद्धार के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, जिससे ईश्वर और मनुष्य के बीच सीधा संबंध स्थापित हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं भजन मंडली ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रभु की आराधना की।
इस दौरान अंजुल मिल्टन, सौरभ मसीह, गौरव मसीह, कृपाल मसीह, एडविन मसीह, चिंटू मसीह, रोबीन मसीह, सुनील मसीह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos