{"_id":"69ce6946a573453f200f7a16","slug":"video-sdm-judicial-administered-oath-to-nominated-councilors-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम न्यायिक ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम न्यायिक ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ
Vimal Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:34 PM IST
गजरौला पालिका के नामित चार सभासदों में तीन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनको शपथ दिलाते हुए एसडीएम न्यायिक पुष्कर नाथ चौधरी ने नागरिकों की भलाई के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।
पालिका में पांच सभासद नामित किए गए। जिनमें एक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का नामित होने से कई महीने पूर्व निधन हो गया। नामित सभासदों को बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे पालिका सभागार में एसडीएम न्यायिक ने
शपथ दिलाई। इसमें सत्यपाल सिंह पाल, वैभव गोयल और गीता रानी ने
शपथ ली, जबकि एक अन्य गुरुवचन सिंह सिद्धू बाहर होने के कारण शपथ नहीं ले सके। इस दौरान एसडीएम न्यायिक ने उनको शपथ दिलाते हुए कहा कि वह पालिका में लोगों के मुद्दे और समस्या उठाकर उनका निराकरण कराएं। कहा कि समाज के विकास में उनका अहम योगदान होना चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य, सभासद ब्रजेश अग्रवाल, अरविंद कुमार, राजपाल सिंह, दिले उर्फ अशोक चौधरी, फुरकान अली, ललित कुमार, पीयूष चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।