{"_id":"69ce11b7a573453f200f79b9","slug":"video-aap-to-launch-rozgar-do-samajik-nyay-do-march-from-agra-to-mathura-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोजगार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी AAP, आगरा से मथुरा तक निकलेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रोजगार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी AAP, आगरा से मथुरा तक निकलेगी पदयात्रा
आम आदमी पार्टी (आप) तीन अप्रैल से रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा शुरू कर रही है। इसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे। पदयात्रा का समापन मथुरा में होगा। बोदला-सिकंदरा रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में पार्टी पदयात्रा निकाल रही है। इसका शुभारंभ शहीद स्मारक से होगा। आगरा, हाथरस के विभिन्न कस्बों से होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा के साथ यात्रा संपन्न होगी। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि जगह-जगह नुक्कड़ नाटक होंगे, लोगों से संवाद भी होगा। वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, रमजान अब्बास, यतिनंदन आर्य, चंद्रावती नरवार, ताजुद्दीन खान, ललित साहनी, शानू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।