{"_id":"69ce18ea310bd9db940db30d","slug":"video-brabka-ma-rasaii-ma-mal-bjaraga-mahal-ka-lsha-ghatana-ka-btha-sa-ikalta-bta-ghara-sa-gayab-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में रसोई में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, घटना के बाद से इकलौता बेटा घर से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में रसोई में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, घटना के बाद से इकलौता बेटा घर से गायब
यूपी के बाराबंकी में गुरुवार को 62 वर्षीय महिला का शव उनके घर के किचन में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव की है। गांव निवासी कंधाईलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिवप्यारी किचन में सोती थीं। सुबह जब वे उठे तो किचन का दरवाजा बंद था। शौच के बाद घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को आवाज दी। कोई जबाब न मिलने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो शिवप्यारी का शव जमीन पर पड़ा था।
बेटी सकुंता ने बताया कि उनकी मां बुधवार शाम गेहूं काटकर घर आई थीं। रात की घटना के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सुबह करीब 7 बजे उसने अपनी मां को मृत पाया। उनके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इकलौता बेटा संजय घटना के बाद से घर पर नहीं है। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।