बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSPESC Releases Notification for 11,000 Vidya Sahayak Posts in Gujarat Schools

GSPESC: गुजरात के सरकारी स्कूलों में बंपर भर्ती, 11,000 विद्या सहायक पदों के लिए नोटिस जारी; 15 से भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Apr 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

GSPESC Recruitment 2026: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने सरकारी स्कूलों में विद्या सहायक के 11,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GSPESC Releases Notification for 11,000 Vidya Sahayak Posts in Gujarat Schools
Teacher Jobs - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Gujrat Vidya Sahayak Vacancy: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 1 अप्रैल 2026 को विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Trending Videos

 
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 रात 12:00 बजे से शुरू होगी और 24 अप्रैल 2026 दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग उम्मीदवारों और पात्रता से जुड़ी जानकारी

कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें अब दूसरे अवसर के तहत भरा जाएगा। इसके अलावा, डी.एल.एड. अंतिम वर्ष में पढ़ रहे और TET-1 पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, और रिजल्ट आने के बाद अपने अंक ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

कुल 11,000 पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा विभाग के 31 मार्च 2026 के पत्र के अनुसार, इस भर्ती विज्ञापन में फिलहाल केवल कुल पदों (लगभग 11,000) की जानकारी दी गई है। जिला स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जिलावार और स्कूलवार खाली पदों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

 
इवेंट तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 15 अप्रैल 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे)
प्राप्ति केंद्र पर हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे)

 

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर vsb.dpegujarat.in dpegujarat.in) जाएं।
  • होमपेज पर "Vidyasahayak Recruitment/Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, नहीं तो सीधे लॉगिन करें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशन डिटेल और TET की जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाणपत्र (TET, मार्कशीट आदि) अपलोड करें।
  • एक बार पूरा फॉर्म अच्छे से चेक करें और फिर सबमिट करें।
  • फाइनल सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed