सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   son beat his father to death with an iron rod in mau

पिता को तड़पा-तड़पाकर मार डाला: डांट से नाराज रहता था बेटा, लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह के इंद्रपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की लोहे के रॉड से हमला कर जान ले ली।  

son beat his father to death with an iron rod in mau
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह के इंद्रपुर पुरवा निवासी हरिकेश ने लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ सिर पर हमला कर पिता बसाऊ (55) की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। परिजनों के मुताबिक पिता के डांटने से वह हमेशा उनसे नाराज रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। चंदा देवी ने बताया कि बेटा हरिकेश दिमागी रूप से कमजोर है, उसका गोरखपुर से उपचार चलता है। उसकी हरकतों से परेशान पति बसाऊ और घर के अन्य सदस्य उसे डांट देते थे, जिसके चलते वह नाराज रहता था। बुधवार की शाम को भी किसी बात को लेकर बसाऊ ने उसे डांट दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे बसाऊ घर के बाहर सो रहे थे और अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान हरिकेश उठा और सोते समय पिता के सिर पर लोहे के रॉड से वार करने लगा। आवाज सुनकर घर और पड़ोस के लोग जब तक पहुंचते आरोपी भाग गया था। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, धान समेत धू-धू कर जला वाहन

घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमले के समय बसाऊ नींद में थे। जिसके चलते वह भाग नहीं सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनकी पत्नी की तहरीर पर बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed