सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GST and CE Recruitment 2022: Opportunity to get jobs for meritorious players in the field of sports, know recruitment criteria

GST and CE Recruitment 2022: केंद्र सरकार के इस विभाग खेल कोटे के तहत मिल रही नौकरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 04 Apr 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मुंबई इस भर्ती अभियान के तहत खेल कोटे के माध्यम से हवलदार ग्रुप-सी के रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2022 को या उससे पहले दिए गए पते पर ऑफ़लाइन आवेदन भर कर जमा कर सकते है।

GST and CE Recruitment 2022: Opportunity to get jobs for meritorious players in the field of sports, know recruitment criteria
GST and CE Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

GST and CE Recruitment 2022: जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मुंबई, महाराष्ट्र के प्रधान मुख्य आयुक्त ने स्पोर्ट्स कोटा के उन उम्मीदवारों से भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट के क्षेत्र में मेधावी खिलाड़ी हैं। जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मुंबई इस भर्ती अभियान के तहत खेल कोटे के माध्यम से हवलदार ग्रुप-सी के रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2022 को या उससे पहले दिए गए पते पर ऑफ़लाइन आवेदन भर कर जमा कर सकते है।

Trending Videos

GST and CE Recruitment 2022: अस्थाई रूप से होगी भर्ती 
बता दें कि जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मुंबई अभी इन पदों पर अस्थाई रूप से भर्ती कर रहा है, प्रोबेशन पीरियड के दो साल पूरे होने के बाद स्थायी किए जाने की संभावना भी है। पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जीएसटी मुंबई की अधिकारिक वेबसाइट gstmumbai.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

GST and CE Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जीएसटी मुंबई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खेल के लिए निर्धारित मानदंड के अनुसार आवश्यक प्रमाण पत्र होने पर उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष से 10 वर्ष तक छूट दी जाएगी। आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट gstmumbai.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

GST and CE Recruitment 2022: भर्ती विवरण

कबड्डी (पुरुष) - 1
वालीबाल (पुरुष) - 1
बास्केटबाल (पुरुष) - 2
क्रिकेट (पुरुष) - 2

GST and CE Recruitment 2022: शारीरिक योग्यता और परीक्षण

ऊंचाई - 157.5 सेमी (गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति के सदस्य के मामले में 5 सेमी की छूट)
छाती - 81 सेमी. 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को शारीरिक योग्यता के साथ परीक्षण के लिए 15 मिनट में 1,600 मीटर और 30 मिनट में आठ किलोमीटर साइकिल चलाना होगा। इसे पूरा करने पर ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। 

GST and CE Recruitment 2022: जानें खेल कोटा से जुड़ी जरूरी जानकारी

उम्मीदवारों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और विश्वविद्यालय में ओयोजित होने वाली प्रतियोगिता, राज्य में सीनियर/जूनियर/युवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता और स्कूल टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के तहत शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना चाहिए।

GST and CE Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट gstmumbai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Whats New के सेक्शन में खेल कोटा भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें अधिसूचना और आवेदन पत्र दोनों प्रदर्शित होंगे।
  • उम्मीदवार इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें, और प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अब उम्मीदवार इस आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी अच्छे से दर्ज करें। और नीचे दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक पहुंचा दें। 
  • पता- एडिशनल कमिश्नर, कंट्रोल सेल,केडर सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मुंबई क्षेत्र, जीएसटी भवन, 115, महर्षि कर्वे, चर्चगेट, मुंबई -400020
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed