फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court Recruitment 2026: Apply for 388 Group C and Group D Posts

HP HC Jobs 2026: हिमाचल हाई कोर्ट में निकलीं 388 नौकरियां, 10वीं पास के लिए भी मौका; वेतन 18000 से 1.54 लाख तक

Sat, 08 Aug 2026 12:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 08 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

HP HC Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 388 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार और सफाई कर्मचारी समेत कई पद भरे जाएंगे। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HP High Court Recruitment 2026: Apply for 388 Group C and Group D Posts
HP High Court Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में विभिन्न ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी, अर्दली, चौकीदार, सफाई कर्मचारी समेत कुल 388 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती नियमित और दैनिक वेतनभोगी (Daily Wage) दोनों प्रकार के पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

पद का नाम ग्रुप कुल पद रेगुलर कॉन्ट्रैक्ट डेली वेज
कोर्ट मैनेजर B 05 05 - -
क्लर्क C 141 84 57 -
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III C 79 48 31 -
ड्राइवर C 09 04 - 05
प्रोसेस सर्वर D 65 61 1 03
चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि D 89 69 - 20
    388 271 89 28

शैक्षणिक योग्यता

  • कोर्ट मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक और UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA होना चाहिए। साथ ही प्रोसेस, आईटी, HR या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में 3 वर्ष का अनुभव, कानूनी मामलों व कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान जरूरी है। आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है और चयन लिखित परीक्षा व वाइवा-वोस से होगा।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • क्लर्क (लिपिक): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होनी चाहिए।
  • ड्राइवर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा पास होनी चाहिए।

अन्य जरूरी शर्तें

उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश की स्थानीय बोलियों, रीति-रिवाजों और परंपराओं की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रुप-सी पदों (स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर) के लिए अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं, 12वीं या स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो, यह आवश्यक है। हालांकि, वास्तविक हिमाचली (Bona Fide Himachali) उम्मीदवारों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। कोर्ट मैनेजर को छोड़कर अन्य पदों के लिए सामान्य और EWS उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, HP की आरक्षित श्रेणियों और HP सरकार के कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है।

देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पद का नाम पे लेवल वेतनमान
कोर्ट मैनेजर (ग्रुप-B) लेवल-16 48,700 से 1,54,300 तक
क्लर्क (ग्रुप-C) लेवल-03 20,200 से 64,000 तक
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (ग्रुप-C) लेवल-06 25,600 से 81,200 तक
ड्राइवर (ग्रुप-C) लेवल-05 21,300 से 67,800 तक
प्रोसेस सर्वर (ग्रुप-D) लेवल-01 18,000 से 56,900 तक
प्यून/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि (ग्रुप-D) लेवल-01 18,000 से 56,900 तक

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीएच उम्मीदवारों के लिए 300 है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके बाद 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट होगा। टाइपिंग की गति अंग्रेजी में 40 और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • क्लर्क: उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
  • ड्राइवर: चयन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, ड्राइविंग दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
  • चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी: 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए 85 अंक और दस्तावेज मूल्यांकन के लिए 15 अंक होंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed