सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IRFC Recruitment 2026 Apply for 23 Assistant and Manager Posts Check Eligibility Last Date May 1

IRFC Vacancy: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

IRFC Recruitment 2026: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 4 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई 2026 तक चलेंगे। चयन सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 

IRFC Recruitment 2026 Apply for 23 Assistant and Manager Posts Check Eligibility Last Date May 1
IRFC Recruitment 2026 - फोटो : IRFC
विज्ञापन

विस्तार

IRFC Recruitment 2026: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 23 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 1 मई 2026 तक जारी रहेगी।

Trending Videos

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट (NE5 लेवल) के 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर (E1 लेवल) के 7 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना जरूरी है, साथ ही आईसीएआई या आईसीएमएआई से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) पद के लिए कॉमर्स में स्नातक के साथ सीए/सीएमए क्वालिफाइड होना या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस में दो वर्षीय नियमित एमबीए होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू भी लिया जाएगा। अंतिम चयन इन सभी चरणों के आधार पर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

वेतनमान की बात करें तो असिस्टेंट पद के लिए 21,000 से 74,000 रुपये तक का पे-स्केल निर्धारित है, जिसका अनुमानित सीटीसी करीब 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष है। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये तक का वेतनमान है और इसका सीटीसी लगभग 16 लाख रुपये प्रतिवर्ष बताया गया है।

500 रुपये आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed