NDA Exam 2023 : एनडीए आवेदन में गलती होने पर उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं ठीक, जानें क्या है प्रक्रिया
यूपीएससी द्वारा देश के विभिन्न शहरों में 16 अप्रैल 2023 को एनडीए एनए 1 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के NDA Video कोर्स की मदद से सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार कर सकते हैं।
विस्तार
देश में हर वर्ष लाखों युवा सेना में अधिकारी बनने के लिए एनडीए परीक्षा में भाग लेते हैं जिसमें कुछ सौ युवाओं का ही कोर्स के लिए चयन हो पाता है। 21 दिसम्बर 2022 से चल रही एनडीए 1 आवेदन प्रक्रिया को 12 जनवरी को समाप्त हो रही है। जिसके बाद 16 अप्रैल को एनडीए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष एनडीए 1 में 395 कैंडिडेट्स को कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। जो उम्मीदवार सेना में अधिकारी बनने का इच्छुक है वह सफलता के NDA Video कोर्स की मदद से अपना सपना पूरा कर सकता है क्योंकि हर वर्ष 3 लाख से अधिक उम्मीदवार एनडीए एनए परीक्षा में बैठते हैं। इसलिए इस परीक्षा में भारी प्रतिस्पर्धा के चलते सफल होने की दर बेहद कम रह जाती है।
ये भी पढ़ें
एनडीए सिलेबस
एनडीए एग्जाम प्रिपरेशन
एनडीए सैलरी
एनडीए मॉक टेस्ट
एनडीए ई बुक्स
जानें कैसे ठीक करेंगे गलत आवेदन
21 दिसम्बर 2022 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के 12 जनवरी 2023 को समाप्त होने पर उम्मीदवारों को आवेदन में गलती सुधारने का यूपीएससी एक और मौका देने जा रहा है। एनडीए परीक्षा आवेदन में सुधार के लिए यूपीएससी 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक करेक्शन विंडो खोलेगा। इसी समय में आप अपने गलत आवेदन को सुधार सकते हैं। हालांकि एनडीए आवेदन में गलती करने वाले कैंडिडेट्स को सुधार का मौका बीते वर्षों में नहीं मिलता था।
एनडीए परीक्षा 2023 की अनुमानित कटऑफ
कैंडिडेट्स को एनडीए परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। लेकिन कटऑफ क्लीयर करने के लिए ये अंक हासिल करने होंगे।
| एनडीए 1 2023 | अनुमानित कटऑफ |
| लिखित परीक्षा | 365 |
| फाइनल कटऑफ | 735 |
ये है एनडीए क्रैक करने का सरल तरीका
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- एनडीए सिलेबस के अध्ययन के लिए एक बेहतर स्टडी प्लान बनाएं
- परीक्षा में सफलता के लिए गाइडेंस की जरूरत होती है। आप सफलता के वीडियो कोर्स या किसी अनुभवी शिक्षक से परीक्षा की तैयारी के लिए गाइडेंस ले सकते हैं।
- अपनी समय प्रबंधन स्किल्स से प्रश्न हल करने की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CHSL समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेज में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।