पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway RRB Group D Level 1 Result Out, Candidates Can Check Region-Wise Merit List Online

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के नतीजे घोषित, फिजिकल के लिए कितनी गई कटऑफ? देखें जोनवार मेरिट लिस्ट

Wed, 01 Jul 2026 01:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

RRB Group D Result OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न जोन की मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

विज्ञापन
Railway RRB Group D Level 1 Result Out, Candidates Can Check Region-Wise Merit List Online
RRB Group D Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी जोन-वाइज मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक और योग्यता स्थिति लॉगिन विंडो के माध्यम से चेक कर सकते हैं। CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

जोन-वाइज कितना रहा कट-ऑफ?

प्रयागराज

श्रेणी (Category) अंक (Marks)
यूआर (UR) 78.12573
एससी (SC) 72.40928
एसटी (ST) 66.6584
ओबीसी (OBC) 77.31772
ईडब्ल्यूएस (EWS) 74.14863

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), प्रयागराज ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा में कुल 3736 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। ये उम्मीदवार CBT परीक्षा के आधार पर चयनित किए गए हैं और अब आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य माने गए हैं।
विज्ञापन


इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची क्षेत्रवार जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर नाम शामिल हैं। अब ये उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसी अगली चयन प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें आधिकारिक नोटिस

रांची (Ranchi)

श्रेणी नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR) 72.85726
अनुसूचित जाति (SC) 58.9389
अनुसूचित जनजाति (ST) 61.96082
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 71.82013
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 61.63636

अहमदाबाद (Ahmedabad)

श्रेणी नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR) 72.1634
अनुसूचित जाति (SC) 66.06265
अनुसूचित जनजाति (ST) 62.13333
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 71.14374
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 67.665

भोपाल (Bhopal)

श्रेणी नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR) 77.73449
अनुसूचित जाति (SC) 73.6582
अनुसूचित जनजाति (ST) 67.6709
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 77.41022
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 75.07329

चेन्नई (Chennai)

श्रेणी नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR) 78.00694
अनुसूचित जाति (SC) 70.63490
अनुसूचित जनजाति (ST) 63.00000
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 76.65663
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 71.11270

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

श्रेणी नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR) 76.68726
अनुसूचित जाति (SC) 67.15071
अनुसूचित जनजाति (ST) 58.1891
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 75.43104
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 69.81246

अजमेर जोन (Ajmer)

श्रेणी कटऑफ (Percentile)
UR (सामान्य) 79.70181
SC 71.49931
ST 71.53425
OBC -
EWS 70.90495

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या

भोपाल में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या 3383 है, जबकि भुवनेश्वर में यह संख्या 1706 है। इसी तरह चेन्नई में 5130 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है। रांची में कुल 2195 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

दूसरी ओर प्रयागराज (इलाहाबाद) में 3736 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चेन्नई में सबसे अधिक और भुवनेश्वर में सबसे कम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में यह संख्या मध्यम स्तर पर रही है।
 

शहर कुल संख्या
भोपाल 3383
भुवनेश्वर 1706
चेन्नई 5130
रांची 2195
प्रयागराज 3736

PET के लिए चयन कैसे हुआ?

लेवल-1 पदों के लिए CBT परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस सूची में उम्मीदवारों को रोल नंबर के अनुसार शामिल किया गया है, जो मेरिट क्रम में नहीं है। कुल रिक्तियों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए चुना गया है। दिव्यांग (PWBD), भूतपूर्व सैनिक (ExSM) और CCAA उम्मीदवारों को PET से छूट दी गई है, उनकी अलग सूची RRC द्वारा जारी की जाएगी।

पीईटी के बाद अगला चरण क्या?

इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची क्षेत्रवार जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कट ऑफ और परिणाम देख सकते हैं।चयनित उम्मीदवार अब आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed